उत्तराखंड में अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, यहां जानिए

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, यहां जानिए

rain


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बीते दिनों झोंकेदार हवाओं और झमाझम बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है लेकिन मैदानी इलाकों में एक बार फिर से पारा चढ़ने लगा है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी जनपदों में गर्मी का कहर अभी आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही जारी रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 11 से 13 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इसके लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सर्तकता बरतने की अपील की है।

 

 मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह अनुसार,11 से 13 जून तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं

 

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में इस बार  मानसून दस दिन की देरी से 25 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे