उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

rain

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में वृद्धि हुई है। हालांकि, सुबह-शाम सर्द हवा चलने से ठिठुरन महसूस की जा रही है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में वृद्धि हुई है। हालांकि, सुबह-शाम सर्द हवा चलने से ठिठुरन महसूस की जा रही है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है।

 

 

मौसम विभाग रविवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जबकि, सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले हिस्सों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण सोमवार से मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर ,रुद्रप्रयाग, और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे