उत्तराखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

rain


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड सता रही है। उत्तराखंड के कुछ जिलों में घने कोहरे का प्रकोप जारी है। वहीं, दिनभर सर्द हवाएं कंपकंपी छूटा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है

राज्य में नौ जनवरी से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक नौ जनवरी को पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में नौ और दस जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे