उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश- ओलावृष्टि , तेज हवा का अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर मैदानी इलाकों में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है,
वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में जल्द ही राहत भरे मौसम की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं । मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 अप्रैल से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बादलों की गरज, आकाशीय बिजली, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।
वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा। इन जिलों में केवल बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
29 अप्रैल को देहरादून, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
30 अप्रैल को भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का तीव्र दौर जारी रह सकता है और मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाएं लोगों को गर्मी से राहत दिलाएंगी. वहीं, 1 मई को भी पहाड़ों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है,.
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






