उत्तराखंड में बदलेगा मौसम,अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम,अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

LIGHTNING


  देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड  में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। 

 

बुधवार को देहरादून सहित अधिकांश क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही और शाम के समय बादल मंडराने लगे। जबकि पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ी है। बारिश से भीषण गर्मी से फौरी राहत भी मिली है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बौछार और गर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में भी अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में आकाशीय बिजली चमकने को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी वर्षा के कारण सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखा जाएगा। यही वजह है कि प्रदेश के पर्वतीय व मैदानी जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।  4 मई तक प्रदेशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत मिलेगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे