उत्तराखंड में मौसम रहेगा बदला-बदला, 29 सितंबर को इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में मौसम रहेगा बदला-बदला, 29 सितंबर को इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

Weather Rain Alert


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।

 

 

मौसम विभाग ने 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

29 सितंबर को इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है।

30 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। यानी पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि दो मैदानी जिलों में बारिश से राहत रहने की संभावना है।

1 अक्टूबर को भी पहाड़ों में बारिश

1 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे