उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

rain


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में  पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड सता रही है। लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। 

 

 

 

दून में आज आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को  , उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। आसपास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। । जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे