उत्तराखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश- ओलावृष्टि , तेज हवा का अलर्ट
उत्तराखंड में में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर मैदानी इलाकों में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है,
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर मैदानी इलाकों में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है,
मैदानी जिलों में सूरज की तपिश इतनी तेज है कि लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। तापमान लगातार बढ़ने के कारण दिन के समय सड़कों और बाजारों में भीड़ कम नजर आ रही है। गर्म हवाओं और उमस ने जनजीवन को प्रभावित किया है।
वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में जल्द ही राहत भरे मौसम की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं । मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 अप्रैल से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 28 से 30 अप्रैल के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
28–29 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विज्ञान विभाग ने 28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
29 और 30 अप्रैल को बारिश का दायरा और बढ़ेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी समेत कई पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज बारिश, बिजली कड़कने और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादल छाने और हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






