उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार

rain


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर हिमपात होने से सुबह -शाम ठंड बढ़ गई है। हालांकि, दिन के समय गर्मी के तेवर बरकरार हैं।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में 21 अक्टूबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से मैदानी इलाकों में भी इसका असर दिखाई देगा और तापमान में गिरावट आ सकती है।

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं राजधानी देहरादून में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है और दिन में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे