उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन जिलों में अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन जिलों में अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट

rain


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। जिसके कारण लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल से बदलाव की संभावना जताई है।

 

 

 मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतर जिलों में गर्जन के साथ बौछार पड़ने बिजली चमकने  तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ बौछार पड़ने और निचले इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, 1 और 2 मई को प्रदेशभर में तेज गर्जन और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 

 

 

हवाओं की ठंडक से अधिकतम तापमान में गिरावट की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग ने हिदायत देते हुए कहा, चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री गर्म कपड़े साथ लेकर आएं।


 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे