उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Weather Rain Alert


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में सोमवार से में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी जिलों में कोहरे और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं।

 

 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना ज्यादा जताई जा रही है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और ठंड बढ़ेगी।

 

11 फरवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम

 

मौसम विभाग का कहना है कि 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रहेगा। इसके बाद 12 फरवरी से मौसम शुष्क होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और हल्की गर्मी का अहसास होने लगेगा।

सावधानी जरूरी

कोहरे के चलते मैदानी इलाकों में दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से फिसलन बढ़ सकती है, ऐसे में यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे