उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

weather alert


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार  दोपहर बाद देहरादून और हरिद्वार समेत प्रदेश के कई मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गर्जन के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश की उम्मीद है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub