उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम, इन जिलों में दो दिन बारिश बर्फबारी का येलो अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम, इन जिलों में दो दिन बारिश बर्फबारी का येलो अलर्ट

rain


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। लगातार हो रही बर्फबारी से प्रदेश की पहाड़ियां सफेद हो गई हैं। बर्फबारी से यातायात प्रभावित हो रहा है।

 

 मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अगले दो दिनों में भी बदला रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी का क्रम जारी रह सकता है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

उत्तराखंड में दो दिन बारिश, बर्फबारी सहित ओलावृष्टि एवं तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 21 एवं 22 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हल्का हिमपात होने के आसार हैं। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे