उत्तराखंड में आज भी कई जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में आज भी कई जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट

Weather Rain Alert


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)   उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी अस्थिर बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 5 मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी खराब मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

प्रशासन और मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में। संभावित जोखिम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे