उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Weather Rain Alert


देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है।

 

 

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।

19 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार, 19 जून को देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के कई स्थानों पर बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

20 जून को भी जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। 20 जून को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

हालांकि मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं जताई गई है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे