उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

rain


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। रविवार को दोपहर बाद उत्तरकाशी में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

 

 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे