उत्तराखंड मे आज भी पहाड़ों में बदला रहेगा मौसम, इन जिलों में तेज तूफान और बारिश का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड मे आज भी पहाड़ों में बदला रहेगा मौसम, इन जिलों में तेज तूफान और बारिश का अलर्ट

LIGHTNING


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने 23 मई के लिए पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव का असर पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान पर भी देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मैदानों में जारी रहेगी गर्मी

दूसरी ओर देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। यहां दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका के चलते खुले स्थानों और ऊंचे इलाकों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे