उत्तराखंड में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया पूर्वानुमान
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
पहाड़ी इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच ठंडी हवाओं ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 नवंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
4 नवंबर को कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार 4 नवंबर को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। सभी जनपदों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में सुबह और शाम के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। इससे कुछ इलाकों में ठंड का असर बढ़ सकता है।
5 से 9 नवंबर तक भी बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग ने 5 नवंबर से 9 नवंबर तक के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, इस अवधि में उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है।
पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड का अहसास
नवंबर का महीना शुरू होने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं का असर महसूस होने लगा है। घाटियों में कोहरे की मौजूदगी से सुबह के समय मौसम ठंडा रह सकता है। ऐसे में लोगों को सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






