उत्तराखंड में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए यहां

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए यहां

rain


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में 27 और 28 दिसंबर को बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

 

जहां एक ओर पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 4 जनवरी से मौसम फिर से खराब होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून में प्रदेश में 30 और 31 दिसंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुजबिक आज 30 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद सहित मैदानी इलाकों में कोहरे शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 31 दिसंबर को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्ख रहने की संभावना है। वहीं  शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया  है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान गिरने से ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे