उत्तराखंड में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए यहां

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए यहां

cold


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में कोहरे ने लोगों की टेंशन को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। दून में हल्का कोहरा छाने के साथ ही कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने की आशंका है।  हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाये रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने के आसार हैं। शनिवार को वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub