धामी की ताजपोशी से क्यों मचा है बवाल ? नाराजगी की खबर कितनी सही ? यहां जानिए

  1. Home
  2. Dehradun

धामी की ताजपोशी से क्यों मचा है बवाल ? नाराजगी की खबर कितनी सही ? यहां जानिए

bjp

सतपाल महाराज तो गृह मंत्री से बातचीत होने के बावजूद दिल्ली में भी डेरा डाले बैठे हैं। अन्य वरिष्ठ मंत्री भी नाराज होकर मुंह फुलाए बैठे हैं। अब शाम को शपथ में कितने पुराने मंत्री शपथ लेंगे तभी पूरी कहानी का खुलासा हो सकेगा।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी नए मुख्यमंत्री होंगे। धामी आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे। बड़ी खबर ये मिल रही है कि धामी के साथ गढ़वाल मंडल से आने वाले किसी विधायक को उप मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है।


दरअसल धामी कुमाऊं मंडल से आते हैं ऐसे में क्षेत्रीय समीकरण को साधने के लिए बीजेपी गढ़वाल मंडल से एक उप मुख्यमंत्री भी बना सकती है और धामी के साथ ही उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

वहीं सू्त्रों के हवाले से बड़ी खबर ये भी मिल रही है कि धामी को मुख्यमंत्री बनाने से बीजेपी के कई विधायक नाराज हैं। इनमें वो विधायक शमिल हैं, जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

अटकलें तो ऐसी भी हैं कि सतपाल महाराज दिल्‍ली जा सकते हैं। खबर है कि सतपाल महारराज के संग करीब 35 विधायक हैं जो इस्‍तीफा देने को तैयार हैं। वहीं कुछ वरिष्ठ मंत्री युवा मुख्यमंत्री की कैबिनेट में रहें या न रहें इस पर भी विचार करते बताए जा रहे हैं। नए मुख्यमंत्री के नाम पर कुछ वरिष्ठ नेताओं ने कोई गुप्त बैठक की, ऐसी भी चर्चा है। अब शाम को शपथ में कितने पुराने मंत्री शपथ लेंगे तभी पूरी कहानी का खुलासा हो सकेगा।

वहीं बंशीधर भगत से जब धामी के नाम पर राज्‍य बीजेपी में नाराजगी और 35 बागी विधायकों पर सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, 'मैंने कहीं पढ़ा है कि 35 एमएलए दिल्‍ली पहुंचे हैं। ये 35 लोग कौन हैं उनके नाम बताइए? ये सारी खबरें महज अफवाह हैं, पार्टी के सभी नेता एकजुट हैं।

वहीं बीजेपी विधायक धन सिंह रावत ने कहा, 'उत्‍तराखंड में सभी इस फैसले से खुश हैं। आज केवल सीएम पुष्‍कर सिंह रावत शपथ लेंगे।'

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub