उत्तराखंड में सर्दी का सितम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी मुश्किल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में सर्दी का सितम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी मुश्किल

rain


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में सर्दी का सितम कहर ढाा रहा है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड हाड़ कंपा रही है। प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड जैसी स्थिति बनी हुई है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को बादलों का डेरा रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में हल्की वर्षा के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

 

 मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी जनपदों में मौसम साफ रहेगा और अगले दो दिनों तक धूप खिली रहेगी। 29 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 30 और 31 जनवरी को भी इसी तरह की हालत रह सकते हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे