उत्तराखंड- यहां घर में आग लगने से महिला की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड- यहां घर में आग लगने से महिला की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

FIRE


 

देहरादून.(उत्तराखंड पोस्ट)  देहरादून से दुखद घटना की खबर सामने आई है। यहां विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में आग लग गई। जिससे 65 वर्षीय वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई।

 

 

जानकारी के मुताबिक कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। घर में अचानक आग लगी तो महिला घर से बाहर नहीं निकल पाई। आग में जलने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

 

 महिला की पहचान सरला उनियाल पत्नी संतराम उनियाल के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया गया है । फिलहाल आग लगने की घटना का पता नहीं चल पाया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे