उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज - इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज - इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

Weather Rain Alert


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 सितंबर से 11 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 7 सितंबर  को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं- कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है।  

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया,कि 8 सितंबर से 11 सितंबर तक चमोली, रूद्रप्रयाग टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चम्पावत और नैनीताल में  कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और तीव्र वर्षा आसार बताए गए हैं। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

 मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार मानसून के देरी से विदा होने की संभावना है, ऐसे में सितंबर अन्त तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने की आशंका हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे