उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है । पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । नदी नाले उफान पर पर बह रहे हैं ।
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है । पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । नदी नाले उफान पर पर बह रहे हैं ।
वहीं मौसम विभाग ने 15 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अंदेशा जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने व गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेज झोंकेदार हवाएं कई इलाकों में (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






