उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी भारी बारिश का येलो अलर्ट, रहें सतर्क
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है। नदियां उफान पर आ गई हैं । कई जगह भूस्खलन से सड़के बाधित हो गई हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में आज भी तेज बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 अगस्त को देहरादून , उत्तराकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गर्जन व बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






