उत्तराखंड में फिर बिगडेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में फिर बिगडेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट

weather alert


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मानसून विदा हो गया लेकिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कभी-कभी बारिश के दौर हो रहे हैं। 

 

 

मौसम विभाग ने आज देहरादून सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तीव्र बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।  ,

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार  2 अक्व़ूबर कोउत्तराखंड राज्य के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है का येलो अलर्ट जारी किया है

वहीं टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है। बाकी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश के दौर जारी रह सकता हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे