उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, आज कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, आज कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Rain Breaking


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मानसून अपना कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है

 

 

मौसम विभाग ने गुरुवार से उत्तराखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। गुरुवार को पर्वतीय जिलों के साथ ऊधम सिंह नगर में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। हरिद्वार में भी कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ों में आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। कुछ क्षेत्रों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

शुक्रवार को चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

शुक्रवार को मौसम और ज्यादा खराब होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर आने की आशंका है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे