उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

weather alert


 

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। सोमवार दोपहर बाद देहरादून समेत कुमार मंडल के पर्वतीय जनपदों में झमाझम बारिश हुई । बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है

 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक  प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार से फिर बारिश का क्रम जोर पकड़ सकता है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। 6 सितंबर से 8 सितंबर तक राज्य के अनेक जनपदों में भारी बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार  देहरादून. पिथौरागढ़. बागेश्वर. नैनीताल .उधमसिंह नगर. चंपावत जिले में भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर  येलो अलर्ट जारी किया गया है तथा कहीं कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और वर्षा की तीव्र दौर की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

वही गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हाल्की से बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार मानसून के देरी से विदा होने की संभावना है, ऐसे में सितंबर अन्त तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने की आशंका हैं।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे