उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में यलो अलर्ट
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है।
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है।
तापमान में गिरावट, ठंड का असर
लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों का तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस और मैदानी क्षेत्रों का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके कारण प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है।
6-7 मई के लिए येलो अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, 6 और 7 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में बारिश के आसार
राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 8 से 10 मई के बीच भी कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।
11 मई के बाद बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई के बाद एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बन सकती है। हालांकि अगले एक-दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं, जिससे गर्मी में इजाफा होगा।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






