उत्तराखंड में सनसनी- खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आई है। बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अतमलपुर बौगला बाईपास के पास एक खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह खेत में काम कर रहे लोगों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सिर पर वार के निशान, हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या की गई है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
पहचान नहीं, जांच जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
इलाके में दहशत का माहौल
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






