उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज भी बदला रहेगा मौसम, बारिश, तूफान का येलो अलर्ट जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज भी बदला रहेगा मौसम, बारिश, तूफान का येलो अलर्ट जारी

Weather Rain Alert

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 

 

 

जहां एक ओर पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से लोगों को राहत मिल रही है. यहां मौसम सुहाना बना हुआ है. जबकि, मैदानी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है. 

 

 

 उत्तराखंड में अप्रैल महीने की शुरुआत इस बार बारिश के साथ हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम? (1 अप्रैल)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है वहीं, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

2 और 3 अप्रैल का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार:

  • 2 अप्रैल: प्रदेश के सभी पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।
  • 3 अप्रैल: चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में फिर से बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 4 अप्रैल को भी राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 अप्रैल तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रह सकता है.।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे