बड़ी ख़बर | एक्टर सलमान खान को सांप ने काटा, पनवेल फार्म हाउस की घटना

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया है। पनवेल स्थित फार्महाउस में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सलमान खान को सांप ने काटा है।
मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया है। पनवेल स्थित फार्महाउस में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सलमान खान को सांप ने काटा है।
जानकारी के अनुसार सलमान खान को जिस सांप ने काटा वो जहरीला नहीं था, ऐसे में सलमान खान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है। सांप के काटने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के महात्मा गांधी मिशन अस्पताल में भर्ती किया था। इलाज के बाद सलमान खान आज सुबह 9 बजे वापस पनवेल स्थित फार्महाउस लौटे। सलमान खान की हालत खतरे से बाहर है और वो जल्द ही रीकवर कर रहे हैं। फिलहाल सलमान खान की हालत ठीक बताई जा रही है।
आपको बता दें कि एक दिन बाद ही 27 दिसंबर को सलमान खान का 56वां जन्मदिन है। सलमान क्रिसमस मनाने परिवार और दोस्तों के साथ अपने फार्म हाउस पहुंचे थे। गौरतलब है कि यह इलाका पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा हुआ है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे