फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ लंच करने पहुंची ऐश्वर्या
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ नई दिल्ली में दोपहर भोज किया। भारत में फ्रांस के राजदूत फ्रांस्वा रिचियर ने मंगलवार को ओलांद के सम्मान में दोपहर भोज आयोजित किया था, जिसमें ऐश्वर्या को भी आमंत्रित किया गया था। ऐश्वर्या हालांकि इस समय अपनी नई फिल्म ‘सरबजीत’ की
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ नई दिल्ली में दोपहर भोज किया। भारत में फ्रांस के राजदूत फ्रांस्वा रिचियर ने मंगलवार को ओलांद के सम्मान में दोपहर भोज आयोजित किया था, जिसमें ऐश्वर्या को भी आमंत्रित किया गया था। ऐश्वर्या हालांकि इस समय अपनी नई फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, फिर भी उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से इस भोज के लिए समय निकाला और नई दिल्ली पहुंचकर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ दोपहर भोज में शामिल हुई। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद आज गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे