भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, पति निक को बनाना चाहती हैं राष्ट्रपति

  1. Home
  2. Entertainment

भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, पति निक को बनाना चाहती हैं राष्ट्रपति

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनके सिंगर पति निक जोनास के लिए राजनीतिक सपने हैं और वह अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेंगी। 36 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा ने द संडे टाइम्स को कहा- ”मैं भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ना चाहूंगी। मैं चाहूंगी


भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, पति निक को बनाना चाहती हैं राष्ट्रपति

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनके सिंगर पति निक जोनास के लिए राजनीतिक सपने हैं और वह अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेंगी।

36 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा ने द संडे टाइम्स को कहा- ”मैं भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ना चाहूंगी। मैं चाहूंगी कि निक राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ें। मैं राजनीति से जुड़ी चीजें पसंद नहीं करती लेकिन मैं जानती हूं कि हम दोनों वास्तव में बदलाव लाना चाहते हैं। कभी ना मत कहो।

एक्ट्रेस ने बताया कि जोनस अच्छे नेता साबित होंगे। एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर कहा कि उन्होंने एक नारीवादी से शादी की है। प्रियंका ने बताया कि उन्हें अपने पति निक जोनस का नारीवादी होना पसंद है।

भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, पति निक को बनाना चाहती हैं राष्ट्रपति

उन्होंने कहा कि जोनस को यह बात स्वीकारने में कोई दिक्कत भी नहीं है। चोपड़ा ने कहा कि जब कभी शादी के बाद उनकी आलोचना हुई या उन्हें ट्रोल किया गया तो जोनास ने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे