उत्तराखंड | धामी सरकार की राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बढ़ाया महंगाई भत्ता

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। राज्य की धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। धामी सरकार ने 17 प्रतिशत पर फ्रिज किये गए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया है।
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर है। राज्य की धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। धामी सरकार ने 17 प्रतिशत पर फ्रिज किये गए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया है।
अब से राज्य कर्मचारियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। य़े ये महंगाई भत्ता 1 सितंबर 2021 से देय होगा। इतना ही नहीं भत्ते के साथ उत्तराखंड सरकार एरियर भी देगी।
सरकार की इस सौगात का लाभ राज्य के 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। वहीं सरकार की इस सौगात से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे