तस्वीरें | गणतंत्र दिवस पर दुबई की बुर्ज खलीफा इमारत पर भी चढ़ा तिरंगे का रंग
देश के सबसे बड़े जश्न यानी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक बुर्ज खलीफा भी भारत के गणतंत्र दिवस का जश्न मना रही है। बुर्ज खलीफा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। बुर्ज खलीफा ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज रात
देश के सबसे बड़े जश्न यानी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक बुर्ज खलीफा भी भारत के गणतंत्र दिवस का जश्न मना रही है।
बुर्ज खलीफा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। बुर्ज खलीफा ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज रात हम भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय ध्वज के रंगों वाली एलीईडी लाइट जलाकर जश्न मनाएंगे।
Tonight we celebrate India’s 68th Republic Day with a spectacular LED illumination of the Indian National flag on #BurjKhalifa! #India pic.twitter.com/p8gfl1mr9X
— Burj Khalifa (@BurjKhalifa) January 25, 2017
बता दें, भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सशस्त्र बलों के सैनिक गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे। अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं।
देखें तस्वीरें-
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे