3 बच्चों को घर में बंद कर बॉयफ्रेंड के साथ सोने होटल गई महिला, मिली ये सजा
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) एक महिला अपने 3 बच्चों को घर में लॉक कर नए बॉयफ्रेंड के साथ होटल में रात बिताने के लिए चली गई।ये मामला इंग्लैंड के लंकाशिर का है। घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था। 14 नवंबर 2019 को ब्रिटिश कोर्ट ने 32 साल की महिला को इसके
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) एक महिला अपने 3 बच्चों को घर में लॉक कर नए बॉयफ्रेंड के साथ होटल में रात बिताने के लिए चली गई।ये मामला इंग्लैंड के लंकाशिर का है।
घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था। 14 नवंबर 2019 को ब्रिटिश कोर्ट ने 32 साल की महिला को इसके लिए 18 महीने जेल की सजा सुनाई। लेकिन सजा को 2 साल के लिए स्थगित रखा गया है। इसके साथ-साथ महिला को 150 घंटे की कम्यूनिटी सर्विस भी करनी होगी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपने 3 बच्चों को बेडरूम में लॉक कर दिया था और कुछ टॉयलेट पेपर और एक बाल्टी कमरे में रखा था। इसके बाद वह होलिडे इन होटल में अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ सोने के लिए चली गई थी। पुलिस ऑफिसर जब महिला के घर पहुंचे तो बच्चे बहुत बुरी हालत में मिले।
बच्चों के पिता महिला से अलग हो चुके थे। लेकिन उन्होंने बच्चों को घर पर अकेला छोड़े जाने पर आपत्ति जाहिर की थी। प्रेस्टन क्राउन कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई जिसके बाद महिला को दोषी करार दिया गया।जांच में पुलिस को इस बात के सबूत मिले कि महिला ने ही होटल में कमरा बुक किया था।
youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे