दिवाली की रात घर में पूजा कर रहे 6 लोगों को मारी गोली, एक की मौत

  1. Home
  2. Country

दिवाली की रात घर में पूजा कर रहे 6 लोगों को मारी गोली, एक की मौत

firing

दिल्‍ली से सटे क्षेत्र गुरुग्राम में दीवाली की रात बाइक सवार पांच-छह बदमाशों ने एक मकान में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में एक की मौत हो गई। एक अन्य की भी हालत काफी गंभीर है। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 


गुरुग्राम (उत्तराखंड पोस्ट ) दिल्‍ली से सटे क्षेत्र गुरुग्राम में दीवाली की रात एक परिवार के छह लोगों को मकान में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में एक की मौत हो गई। एक अन्य की भी हालत काफी गंभीर है। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक गांव कासन के पूर्व सरपंच स्व. गोपाल सिंह के परिवार के बलराम सिंह, सोनू सिंह, रिश्तेदार राजेश सिंह, विकास सिंह, हर्ष सिंह बृहस्पतिवार रात लगभग 8 बजे दीपावली की पूजन कर रहे थे। वहां पर आठ वर्षीय यश भी माैजूद था। उसी दौरान दो-तीन बाइक से पांच-छह हथियारबंद बदमाश घर में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इससे किसी को भी इधर-उधर छिपने का मौका नहीं मिला। इस वजह से मौके पर मौजूद सभी छह लोगों को गोली लगी। अन्य लोग पूजन के नजदीक नहीं थे अन्यथा वे भी चपेट में आ सकते थे। 21 वर्षीय विकास सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आठ वर्षीय यश को गोली छूती हुई निकल गई। सोनू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। दीपावली पर आतिशबाजी की वजह से पड़ोसियों को भी गोलियां चलने का पता नहीं चला।

बदमाशों के भागने के बाद जब रोने की आवाज सुन पड़ोसी दौड़े हमले को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। उधर, इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई ।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे