6 साल के तेंदुए को जाल में फंसाकर मारकर खाया, 5 गिरफ्तार

  1. Home
  2. Country

6 साल के तेंदुए को जाल में फंसाकर मारकर खाया, 5 गिरफ्तार

6 साल के तेंदुए को जाल में फंसाकर मारकर खाया, 5 गिरफ्तार

खेत में बिछाए जाल में फंसा तेंदुआ तो 5 लोगों ने उसे मारकर पकाया और खाया। तेंदुए को मारने के बाद उसके दांत, नाखून और खाल को बेचने के लिए उन्हें अलग कर लिया। मामला सामने आने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


इडुक्की (उत्तराखंड पोस्ट) खेत में बिछाए जाल में फंसा तेंदुआ तो 5 लोगों ने उसे मारकर पकाया और खाया। तेंदुए को मारने के बाद उसके दांत, नाखून और खाल को बेचने के उद्देश्य से अलग कर लिया। मामला सामने आने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला केरल के इडुक्की जिले के मनकुलम क्षेत्र का है। आरोपियों की पहचान विनोद, कुरीकोस, बीनू, कुंजप्पन और विन्सेन्ट के रूप में हुई है, जो मनकुलम, मुनिपारा के रहने वाले हैं। बताया गया कि विनोद के खेत में तेन्दुआ फंस गया था।

इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाया और उसे मारकर पकाया और खाया। विनोद के घर से 10 किलो मांस बरामद हुआ है। तेंदुए को मारने के बाद उसके दांत, नाखून और खाल को बेचने के उद्देश्य से अलग कर लिया।

तेंदुए की उम्र छह साल बताई गयी है। वन विभाग शुक्रवार को सभी आरोपियों को हिरासत में लिया है। बताया कि पकड़े गए पांच लोगों में से विनोद का घर जंगल के पास है। उसके घर में एक जाल भी मिला है, जिसका उपयोग तेंदुए को पकड़ने के लिए किया गया।

आपको बता दें कि देश में तेंदुए को संरक्षित वन्य जीव की श्रेणी में रखा गया है। इसका शिकार करने पर 7 साल तक की सजा का प्रावधान है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub