भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौत
कुशीनगर(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हाटा कोतवाली क्षेत्र में कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
तिलक समारोह से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी कन्हैया प्रसाद के रिश्तेदार के यहां हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवराज पिपरा गांव में तिलक समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के सदस्य और रिश्तेदार कार से पहुंचे थे।
रविवार देर रात समारोह से वापस लौटते समय उनकी कार की सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भलूही निवासी प्रधान प्रतिनिधि 40 वर्षीय कन्हैया प्रसाद पुत्र राम बेलास 65 वर्षीय रामबेलास,राम मिलन 35 पुत्र रामबेलास आयुष 12 पुत्र राम मिलन, मृदुल मिश्रा 37 पुत्र नर्वदा मिश्रा, रंजय गुप्ता 35 पुत्र बुनियादी, मिथलेश गुप्ता 22 पुत्र अवधेश गुप्ता का सड़क दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र हाटा के पेट्रोल पम्प के पास वैन और ट्रेलर के आमने सामने भीषण टक्कर दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं आर्यन 17 पुत्र राममिलन गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 लोगों की मौत की खबर से भलुही गांव में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ समय पहले समारोह की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






