मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, जल्द होगा नए CM के नाम का ऐलान

  1. Home
  2. Country

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, जल्द होगा नए CM के नाम का ऐलान

bjp

खबर है कि मुख्यमंत्री को लेकर संगठन में नाराजगी चल रही है। दो विधायकों ने पार्टी भी छोड़ दी थी। विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर बीजेपी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।


 

अगरतला (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। देव ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल एसएन आर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

बिप्लब कुमार देब ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है और वे अगरतला पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी आज नए सीएम के नाम का ऐलान कर सकती है।

खबर है कि बिप्लव देव को लेकर संगठन में नाराजगी चल रही है। दो विधायकों ने पार्टी भी छोड़ दी थी। विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर बीजेपी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

मालूम हो कि अगले साल 2023 में राज्य में चुनाव होने हैं। गुजरात की तर्ज पर त्रिपुरा में मंत्री से लेकर संगठन तक में बड़े फेरबदल हो सकते हैं। इस्तीफे के बाद वे संगठन में किसी पद को संभाल सकते हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे