भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद का निधन

  1. Home
  2. Country

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद का निधन

Congress

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन हो गया। वह काफी समय से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे।


 

लुधियाना (उत्तराखंड पोस्ट) भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन हो गया। वह काफी समय से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे।

राहुल गांधी की यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी । रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह की अचानक  यात्रा के दौरान चलते समय ही उनकी धड़कनें तेज हो गई थीं इसके बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया ।

संतोख सिंह की तबीयत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने भी यात्रा रोक दी और अस्पताल पहुंच गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ट्वीट कर संतोख सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

.बता दें कि कांग्रेस नेता संतोख सिंह ने जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव जीता था। 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे