दिल दहला देने वाली घटना - तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार लड़की को मारी टक्कर, कई किमी तक घसीटा

  1. Home
  2. Country

दिल दहला देने वाली घटना - तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार लड़की को मारी टक्कर, कई किमी तक घसीटा

accident

राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां  कार सवार युवकों ने ने सड़क पर स्कूटी सवार लड़की को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार 5 युवक लड़की को चार किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। इस घटना में लड़की की मौत हो गई।


 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां  कार सवार युवकों ने ने सड़क पर स्कूटी सवार लड़की को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार 5 युवक लड़की को चार किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। इस घटना में लड़की की मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने के कंझावला इलाके में ईवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाली एक लड़की शनिवार आधी रात के बाद स्कूटी से अपने घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसका और एक कार का एक्सीडेंट हो गया । जिसके बाद कार सवार पांच लड़के उसे घसीटते हुए ले गए।

 

करीब चार किलोमीटर घसीटने पर जब लड़की के कपड़े बुरी तरह फट गए और वह बेसुध हो गई तो युवक कार समेत फरार हो गए। किसी राहगीर ने कार में एक युवती की लटकी हुई बॉ़डी देखी और मामले की सूचना पुलिस को दी।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर में काफी चोटें आईं थी और शरीर पर कपड़े नहीं थे। लड़की का शरीर क्षत-विक्षत था और दोनों पैर कई जगह से कट गए थे। कार के नंबर के जरिये पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसके बाद मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे