मां ने बर्थडे के दिन 12 साल के बेटे को मार डाला, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

  1. Home
  2. Country

मां ने बर्थडे के दिन 12 साल के बेटे को मार डाला, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

murder

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी से मिलकर अपने 12 साल के बेटे की हत्या उसके ही जन्मदिन पर ही कर दी।


 

शाजापुर (उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी से मिलकर अपने 12 साल के बेटे की हत्या उसके ही जन्मदिन पर ही कर दी।

 

 

दरअसल 3 मई को अकोदिया पुलिस को जाटपुरा में एक 12 साल के नाबालिग वरुण पिता कैलाश सूर्यवंशी का शव उसके घर में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई।

पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि उज्जैन का रहने वाला संजय दोपहर में उनके घर आया था। वह अकसर उनके घर आता-जाता रहता है। यह पता चलते ही पुलिस ने प्रेमी संजय उर्फ सुदर्शन बामनिया निवासी उज्जैन को हिरासत में ले लिया।

 

पूछताछ में उसने बताया कि उसका, बच्चे की मां ममता से अफेयर है।3 मई को दोपहर करीब 2.30 बजे वह उससे मिलने आया था। हम दोनों घर पर अकेले थे। इसी दौरान उसका 12 साल का बेटा वरुण अचानक से घर आ गया। उसने हम दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बेटे को सामने देख ममता घबरा गई। बदनामी के डर से उसने उसे ठिकाने लगाने की बात कही। इसके बाद हम दोनों ने तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

वरुण के पिता फल बचते हैं। इस कारण वरुण और उसकी बड़ी बहन अंजली ज्यादातर समय पिता के साथ ही रहा करते थे। घटनावाले दिन भी भाई-बहन पिता के साथ ठेले पर ही थे। वरुण का जन्मदिन होने से वह तैयारी के करने के लिए दोपहर में अचानक से घर आ गया। शाम को पिता के घर आने के बाद उनकी केक काटने की तैयारी थी। यहां उसने मां की करतूत देख ली। मां ने भी अपने ही कलेजे के टुकड़े को मौत को घाट उतार दिया और प्रेमी को भगाकर खुद भी खेत पर चली गई।

शाम को जब वरुण की बहन अंजली घर पहुंची उसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे