पूर्व पत्नी पर शक था तो लगा दिया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन

  1. Home
  2. Country

पूर्व पत्नी पर शक था तो लगा दिया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन

INJECTION

एक महिला ने अपने पूर्व पति पर HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन देने का संगीन आरोप लगाया है। शख्स ने 25 दिसंबर की रात को अपनी पूर्व-पत्नी को संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद महिला बेहोश हो गई थी।




सूरत (उत्तराखंड पोस्ट)
एक महिला ने अपने पूर्व पति पर HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन देने का संगीन आरोप लगाया है। शख्स ने 25 दिसंबर की रात को अपनी पूर्व-पत्नी को संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद महिला बेहोश हो गई थी।

ये मामला गुजरात के सूरत से आया है। घटना के बाद सूरत पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान शंकर कांबली के रूप में हुई है। महिला की शादी 15 साल पहले हुई थी उसके बाद पति-पत्नी में झगड़े शुरू हो गए। झगड़े का अंत ना होते देख दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया और दो साल पहले दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि बच्चों के चलते दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। फिर महिला के पूर्व पति का फोन आया, उसने बच्चों के साथ बाहर घूमने जाने को कहा था।

घूमकर लौटने के बाद मौके का फायदा उठाकर महिला के पूर्व पति ने उसे इंजेक्शन दे दिया। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद महिला ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से एक बोतल भी बरामद हुई है। इसी बोतल में खून लाया गया था। इसके साथ ही इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन की तलाश भी पुलिस कर रही है।

वहीं पूछताछ में जो बातें आरोपी ने बताई उसे सुन सब हैरान हो गए। महिला के पूर्व पति ने बताया कि उसे अपनी पूर्व पत्नी पर शक था। इसके बाद उसने प्लान बनाया और HIV संक्रमित व्यक्ति के खून का इंतजाम किया। इसके बाद उसने इसे एक इंजेक्शन में डालकर महिला को लगा दिया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे