इस दिन लगेगा साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए कहां-कहां आएगा नज़र ?

  1. Home
  2. Country

इस दिन लगेगा साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए कहां-कहां आएगा नज़र ?

Lunar Eclipse

इस साल लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी ठीक उसके सामने आ जाती है और उसी समय पृथ्वी के आगे चंद्रमा आ जाता है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी सूर्य को पूरी तरह से ढक लेती है जिस से चंद्रमा तक सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंच पाता।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस साल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। सबसे पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगने जा रहा है। वहीं, दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। ये दोनों ही चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे।

साल का यह पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह सोमवार सुबह 8 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 23 मिनट तक लगेगा। हालांकि, भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा।

साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा।

सूतक काल चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लगता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सूतक काल के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

इस साल लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी ठीक उसके सामने आ जाती है और उसी समय पृथ्वी के आगे चंद्रमा आ जाता है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी सूर्य को पूरी तरह से ढक लेती है जिस से चंद्रमा तक सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंच पाता।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे