शादी के लिए मंडप सजेगा ,7 फेरे होंगे, लेकिन दूल्हा नहीं होगा,जानें हैरान करने वाला मामला

  1. Home
  2. Country

शादी के लिए मंडप सजेगा ,7 फेरे होंगे, लेकिन दूल्हा नहीं होगा,जानें हैरान करने वाला मामला

marriage


 

गुजरात (उत्तराखंड पोस्ट). हर लड़की का सपना होता है कि एक दिन वह दुल्हन बनेगी और अपने जीवनसाथी के साथ सात फेरे लेगी। गुजरात के वड़ोदरा में ऐसी शादी होने जा रही है, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।

 

 

.जानकारी के मुताबिक, वडोदरा की रहने वाली 24 वर्षीया क्षमा बिंदु 11 जून को खुद से शादी करेंगी। उन्होंने अपने शादी की पूरी तैयारी कर ली है। लहंगे से लेकर ज्वैलरी तक की खरीदारी उन्होंने कर ली है । क्षमा की शादी मंदिर में होगी शादी के लिए मंडप सजेगा, ढोल नगाड़े भी बजेंगे, दुल्हन शादी को तैयार रहेंगी, घर-परिवार के लोग भी होंगे, लेकिन दूल्हा नहीं होगा। इसे गुजरात का पहला आत्म-विवाह या एकल विवाह कहा जा रहा है।

 

 

खुद से शादी करने को लेकर क्षमा ने बताया कि वह कभी भी शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन दुल्हन बनना चाहती थी. इस कारण ही उन्होंने खुद से शादी करने का फैसला लिया. उन्होंने इस निर्णय के पहले ऐसे शादी के बारे में सर्च किया पर उन्हें इसके निगेटिव परिणाम मिले. उन्होंने कहा कि वह शायद सेल्फ लव का पहला उदाहरण स्थापित करने वाली हैं।

क्षमा का कहना है कि लोग उस इंसान से शादी करते हैं, जिससे वो प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं इसलिए आत्म विवाह कर रही हूं। क्षमा बिंदु के माता-पिता भी अपनी बेटी के फैसले से खुश है। उन्होंने इस शादी को आशीर्वाद भी दिया है। शादी के बाद क्षमा हनीमून के लिए गोवा को चुना है,

.​​​​​​

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे