अमिताभ के बाद बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजीटिव, अस्पताल में भर्ती
मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में बताया है। अभिषेक
मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में बताया है।
अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट पिता अमिताभ के पॉजिटिव आने के बाद किया गया। अभिषेक को भी नानावटी अस्पताल में एडमिट किया गया है।
अभिषेक बच्चन की डेब्यू वेब सीरीज ब्रीद इंटू द शैडोज 10 जुलाई को रिलीज हुई है। पिछले कई दिनों से अभिषेक इस वेब सीरीज की डबिंग के लिए स्टूडियो जा रहे थे। उन्हें कई बार डबिंग स्टूडियो के बाहर मास्क लगाये स्पॉट किया गया था।
उत्तराखंड | इन चार जिलों में कोरोना का खतरा ज्यादा, चौंकाने वाले हैं आंकड़े
उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे