बड़ी ख़बर | कोरोना ने ली मुख्य सचिव की जान, अस्पताल में चल रह था इलाज

  1. Home
  2. Country

बड़ी ख़बर | कोरोना ने ली मुख्य सचिव की जान, अस्पताल में चल रह था इलाज

बड़ी ख़बर | कोरोना ने ली मुख्य सचिव की जान, अस्पताल में चल रह था इलाज

मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह में संक्रमण का पता चलने के बाद पहले उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन सेहत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी 28 फरवरी को दीपक कुमार के मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद अरूण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए थे।


पटना (उत्तराखंड पोस्ट) देशभर में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर देश में कोरोना का विस्फोट हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,86,452 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 3,498 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है।

इस बीच बिहार से बड़ी खबर है। बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया है। मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह कोरोना संक्रमित थे और राजधानी के पारस अस्पताल में भर्ती थे।

1985 बैच के आईएएस अफसर अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव के इससे पहले बिहार के विकास आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं। 15 अप्रैल को ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी । इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह में संक्रमण का पता चलने के बाद पहले उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन सेहत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी 28 फरवरी को दीपक कुमार के मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद अरूण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए थे।

बिहार में कोरोना से लगातार कोहराम

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना को लेकर 97,972 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 13,089 नए कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिहार में अब एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,00,821 हो गई है। इस दौरान पिछले 24 घंटे में 89 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे